फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two roads will be widened at a cost of 49 crores, MLA laid foundation stone

49 करोड़ की लागत से दो सड़कें होंगी चौड़ी, विधायक ने किया शिलान्यास

Sun, 12 Sep 2021 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Two roads will be widened at a cost of 49 crores, MLA laid foundation stone
अंबेडकरनगर के टांडा में सड़क का शिलान्यास करतीं विधायक टांडा संजू देवी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
टांडा। लगभग 49 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन दो सड़काें का रविवार को टांडा विधायक संजू देवी ने पूजन-अर्चन कर शिलान्यास किया। इन सड़कों का चौड़ीकरण हो जाने से लगभग एक लाख लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा। विधायक ने कहा कि वह लगातार टांडा विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीर हैं। आगे भी वह पूरी ऊर्जा के साथ प्रयास करती रहेंगी।
विज्ञापन

टांडा से हंसवर व टांडा से बरियावन होते हुए सुरहुरपुर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग लंबे समय से चली आ रही थी। बीते दिनों विधायक टांडा ने इन दोनों मार्गों की महत्ता को देखते हुए उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य को पत्र लिखा। उपमुख्यमंत्री ने नागरिकों की समस्याओं व क्षेत्र की जरूरत को देखते हुए इन दोनों सड़कों के चौड़ीकरण की स्वीकृति प्रदान कर दी। लगभग 49 करोड़ की लागत से बीते दिनों लोक निर्माण विभाग ने बीते दिनों निर्माण शुरू किया। रविवार को विधायक टांडा संजू देवी ने विधिविधान से पूजन-अर्चन कर दोनों सड़कों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

विधायक प्रतिनिधि श्यामबाबू ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता के हितों को लेकर गंभीर है। विकास के साथ साथ जरूरतमंदों को सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ दे रही है। इस मौके पर शुभम सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता रामसूरत मौर्य, सभासद मनोज साहू, राकेश गौड़, अखिलेश मिश्र, मनोज यादव, बब्लू श्रीवास्तव, अमित गुप्त व रामधनी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed