फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two quotas canceled due to negligence in ration distribution

Ambedkar Nagar News: राशन वितरण में लापरवाही पर दो कोटे निरस्त

Tue, 06 Feb 2024 09:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 09:08 PM IST
विज्ञापन
Two quotas canceled due to negligence in ration distribution
अंबेडकरनगर। राशन वितरण में मनमानी करने पर जिला आपूर्ति अधिकारी शिवाकांत पांडेय ने दो कोटों को निरस्त कर दिया जबकि एक कोटे की दुकान को निलंबित कर दिया। इसके अलावा तीन कोटेदारों की जमानत राशि जब्त करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

राशन वितरण को लेकर बीते दिनों जलालपुर विकास खंड के पट्टी चौराहा के कोटेदार रामसेवक, गोलपुर की कोटेदार वंशराजी की शिकायत मिली थी। जांच में शिकायत सही मिलने पर संबंधित कोटेदारों की दुकान को निरस्त कर दिया। इसके अलावा राशन वितरण में लापरवाही बतरने पर कल्याणपुर के विजय हिंद की दुकान को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि भीटी ब्लॉक के एक कोटेदार की 3500 रुपये, रामनगर व जहांगीरगंज ब्लॉक के एक-एक कोटेदार की एक-एक हजार रुपये जमानत राशि जब्त की गई है। इसके अलावा भीटी ब्लॉक के रामनगर कर्री के कोटेदार रामसनेही व विकवाजीतपुर के कोटेदार रामसुरेश की दुकान को भी निरस्त कर दिया गया है। इन कोटेदारों का बीते दिनों निधन हो गया। बताया कि जिन चार स्थानों पर कोटेदार निरस्त हुए हैं वहां जल्द चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed