फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two Pythan Found in Hazpura

हजपुरा में फिर निकले अजगर

Thu, 02 Jan 2020 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two Pythan Found in Hazpura
अंबेडकरनगर के हजपुरा में कोठ के बीच निकला अजगर - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
हजपुरा। हजपुरा गांव में गुरुवार दोपहर दो अजगर निकलने से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अजगर झाड़ी में जा चुके थे। इससे पहले भी गांव में दो बार अजगर निकल चुके हैं, जिन्हें पकड़ लिया गया था। अब एक बार फिर अजगर निकलने से ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर हजपुरा गांव निवासी नेबूलाल किसी काम से अपने घर की छत पर गया हुआ था। इसी बीच जब उसकी नजर घर के पास स्थित बांस की झाड़ियों पर पड़ी तो उस पर दो अजगर लटकते दिखाई दिए। अजगर को देख वह सन्न रह गया। अजगर निकलने की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीण जुटने लगे। इसकी सूचना जलालपुर की वन विभाग टीम को भी दी गई। लेकिन कर्मचारियों के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों की भीड़ तथा हलचल से दोनों अजगर बांस की झाड़ियों में गायब हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने काफी देर तक घेराबंदी की, लेकिन अजगर नहीं दिखे। वनरक्षक एसएन यादव ने ग्रामीणों को घबराने के बजाए सावधान रहने की सलाह दी है। साथ ही अजगर के निकलने पर वनविभाग को तत्काल सूचित करने को भी कहा है। दरअसल इससे पहले भी गांव में अजगर निकल चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही गांव में निकले अजगर ने कुंजू राजभर की एक बकरी को निवाला बना लिया था। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने अजगर को पकड़ लिया था और दूर के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। इसके बाद हजपुरा निवासी कैलाशनाथ मिश्र के ताजूपुर स्थित खेत में भी अजगर निकला था। उसे भी वन विभाग के कर्मचारियों ने पकड़ा था। लगभग एक माह बाद अब गांव में फिर से अजगर दिखाई पड़ने से ग्रामीण डरे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार अजगरों के निकलने से मवेशियों के साथ उन्हें भी खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed