फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two People Killed In Road Accident

सड़क के किनारे खड़े युवकों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत

Thu, 21 Nov 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two People Killed In Road Accident
अंबेडकरनगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर मोड़ के पास बुधवार देर शाम सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक को जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं गुरुवार सुबह आलापुर थाने के सामने रिश्तेदारी से घर जा रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। उसकी भी घटनास्थल पर मौत हो गई। अन्य मार्ग हादसों में पांच लोग घायल भी हो गए।
विज्ञापन

जैतपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी अभिनव (23) पुत्र संतोष, पड़ोसी जिले सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र के बरामदपुर निवासी अमित (27) पुत्र रामनरायन व इसी थाना क्षेत्र के मुरादाबाद निवासी अंशुमान (26) पुत्र तालुकदार मित्र थे। बुधवार देर शाम तीनों सुरहुरपुर मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी बीच शाहगंज की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

जब तक आसपास मौजूद लोग घटना स्थल पर पहुंचते चालक वाहन लेकर भाग गया। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेसुध हो गए। सांस चलने की उम्मीद में तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अमित व अभिनव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अंशुमान को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार, हंसवर थाना क्षेत्र के झझवा निवासी नोमान (19) पुत्र मोहम्मद सगीर बुधवार को आलापुर में रिश्तेदारी में आया हुआ था। गुरुवार सुबह वह बाइक से घर लौट रहा था। आलापुर थाने के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उधर, बीते 24 घंटे में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर निवासी चंद्रशेखर (35) पुत्र सुहेलदेव, जलालपुर थाना क्षेत्र के कर्बला कासिमपुर निवासी राममिलन (55) पुत्र गंगूदीन, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरानपुर निवासी अक्षय (24) पुत्र देवप्रसाद, जलालपुर थाना अन्तर्गत वाजिदपुर निवासी सलमा खातून (22) पुत्री मुमताज व इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के जहीदपुर गांव निवासी अमित (20) पुत्र मयाराम घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed