फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two parties clashed in land dispute, four injured

भूमि विवाद में भिड़े दो पक्ष, चार जख्मी

Thu, 02 Sep 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Two parties clashed in land dispute, four injured
अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत राजेसुल्तानपुर में गुरुवार सुबह भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। इसमें चार व्यक्ति घायल हो गए। बाद में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव निवासी रामलाल व श्यामलाल के बीच एक भूखंड को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं। गुरुवार सुबह एक बार फिर से भिड़ गए। आरोप है कि रामलाल पक्ष संबंधित भूखंड पर निर्माण कराने का प्रयास कर रहा था। इस पर जब श्यामलाल पक्ष ने इसका विरोध किया, तो आरोप के अनुसार रामलाल पक्ष ने अभद्रता शुरू कर दी। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। दोनों पक्षों की तरफ से लोग लाठी-डंडा लेकर आमने सामने आ गए।
विज्ञापन

कहासुनी के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। चीख पुकार व गुहार पर आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर समझा बुझाकर मामला शांत कराया। मारपीट में रामलाल (35), श्यामलाल (33), सुशील (21) व सुनीता (23) को चोटें आईं। बाद में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। उधर थाना पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। कहा कि कोई तहरीर नहीं मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed