फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two miscreants of Khan Mubarak gang injured in encounter

मुठभेड़ में खान मुुबारक गैंग के दो बदमाश घायल

Fri, 13 May 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants of Khan Mubarak gang injured in encounter
टांडा (अंबेडकरनगर)। माफिया खान मुबारक गैंग के दो शातिर बदमाश टांडा कोतवाली पुलिस से बुधवार देर रात हुई मुठभेड़ में घायल हो गए। दोनों बदमाशों के पैर पर पुलिस की गोली लगी। गिरफ्तार बदमाशों की तलाश पुलिस पीके ईंट भट्ठा लूटकांड में कर रही थी। इनमें से एक बदमाश पर 50 हजार रुपया का इनाम भी घोषित था। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो तमंचा, दो जिंदा कारतूस व चार खोखा बरामद हुए। दोनों बदमाशों का इलाज कराने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने पूछतांछ में बताया कि ईंट भट्ठा लूट की घटना को खान मुबारक के कहने पर अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन

बीते बुधवार की देर रात टांडा कोतवाली पुलिस को खबर मिली की बुधीपुर स्थित पीके ईंट भट्ठा लूट कांड का आरोपी दिलीप चौरसिया अकूतपुर गांव स्थित सुंथर नहर के निकट एक अन्य बदमाश के साथ मौजूद है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी शुरू की तो दोनों बदमाश बचकर भागने लगे।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने पीछा किया, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान दिलीप चौरसिया व हयातगंज निवासी दानिश के बतौर हुई है। दोनों ही बदमाश माफिया सरगना खान मुबारक गिरोह से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed