{"_id":"60c645178ebc3ebd9f3b4848","slug":"two-killed-in-vehicle-collision-ambedkar-nagar-news-lko58231941","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की टक्कर से दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की टक्कर से दो लोगों की मौत
विज्ञापन
महरुआ। थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर के निकट शनिवार की रात आमने-सामने हुई दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया। एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, जहांगीरगंज में नसीरपुर छितौना निवासी रामदौर (45) की रविवार देर शाम ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई।
टांडा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बेलदहा इस्माइलपुर निवासी जिलाजीत यादव (32) अपने साले रामअशीष यादव उर्फ मुन्ना (35) के साथ शनिवार की शाम करीब नौ बजे बाइक से हीड़ी पकड़िया के मजरा सरारी जा रहा था। बताया जाता है कि दोनों जब महरुआ थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर के निकट पहुंचे, इसी बीच सामने से आ रहे एक बाइक सवार से उनकी टक्कर हो गई। इसमें दोनों को गंभीर चोटें आ गईं। दूसरा बाइक सवार भी घायल हो गया। हादसे होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस बीच मौका पाकर दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया।
सूचना पर महरुआ थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। दोनों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां जिलाजीत को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि रामअशीष का पैर फ्रैक्चर होने तथा सिर में गंभीर चोट को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया। बताया जाता है कि वहां रामअशीष की हालत गंभीर बनी हुई हैं। थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।