फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two Killed in Accidents

सड़क हादसों में दो की मौत

Sat, 14 Dec 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two Killed in Accidents
अंबेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के खेमापुर मोड़ के पास बोलेरो व ऑटो की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में ऑटो चालक की मौत हो गई। घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ। इसी थाना क्षेत्र के निनामपुर रेलवे अंडरपास के नीचे से पिकअप पर टेंट हाउस का सामान लादकर जा रहे किशोर का सिर अंडरपास की छत से टकरा गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। उधर, अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

अहिरौली के फत्तेपुर बेलाबाग निवासी संजीत (33) पुत्र हंसराज ऑटो चालक हैं। शुक्रवार देर शाम वह ऑटो लेकर घर जा रहा था। इसी बीच खेमापुर मोड़ पर उधर से गुजर रही तेज रफ्तार जीप ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते तब तक चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ। टक्कर व ऑटो पलटने से चालक संजीत गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो चुका था।
विज्ञापन

उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए प्रारंभिक इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। उधर, सेमराघाट निवासी शनि (15) पुत्र राजकुमार उर्फ करिया शनिवार सुबह पिकअप पर टेंट हाउस का सामान लादकर जा रहा था। पिकअप निनामपुर गांव के पास रेलवे के अंडरपास के नीचे पहुंची तो उसका सिर अंडरपास की छत से टकरा गया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे कटेहरी बाजार स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अहिरौली निवासी मुकेश (32) पुत्र कालीचरन शनिवार दोपहर बाइक से जा रहा था। गंगापुर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से बचने के चक्कर में वह अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हंसवर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी शिवशंकर (28) पुत्र रंगीलाल शुक्रवार देर शाम हंसवर बाजार में बाइक की टक्कर से घायल हो गया। वह बाइक से टांडा की तरफ जा रहा था। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed