फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two inter-district thieves arrested

दो अंतर जनपदीय चोर गिरफ्तार

Sat, 04 Dec 2021 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two inter-district thieves arrested
अंबेडकरनगर। एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर इब्राहिमपुर पुलिस ने बीती रात चेकिंग अभियान चलाकर अंतर जनपदीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने 5 बाइक, एक इंजन, पंपिंग सेट, दो मोबाइल व दो चाकू आदि बरामद किए। पूछताछ के बाद दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात थाने के उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक गजेंद्र विक्रम सिंह, अशोक कुमार सरोज, अंकित यादव, मुकेश यादव, अमर सिंह, महेंद्र कुमार व जयदयाल चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस बीच सूचना उतरेथू बाजार से 500 मीटर पहले संदिग्ध हालात में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों अंतर जनपदीय चोर हैं।
विज्ञापन

उनकी पहचान दुर्गेश कनौजिया निवासी जियापुर व विकास विश्वकर्मा निवासी जगुई ऐनवां थाना इब्राहिमपुर के रूप में हुई। पूछताछ में बताया कि वह लोग नशे के आदी हैं। पैसों के लिए वह अंबेडकरनगर, अयोध्या व बस्ती आदि जनपदों में जाकर बाइक, इंजन, पंपसेट, मोटर, मोबाइल आदि की चोरी करते हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर पांच चोरी की बाइक बरामद करने के साथ ही एक इंजन, पंपिंग सेट, दो मोबाइल व दो चाकू आदि बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed