फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two hospitals running illegally were sealed

Ambedkar Nagar News: अवैध ढंग से चल रहे दो अस्पताल हुए सील

Sat, 04 May 2024 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 04 May 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Two hospitals running illegally were sealed
जहांगीरगंज मेंं मानक बिहीन अस्पताल को सील करते अ​धिकारी - संवाद।
पुलिस के साथ मिलकर स्वास्थ्य टीम ने डाला छापा
विज्ञापन

जहांगीरगंज थाने में दर्ज हुआ दोनों के संचालकों पर केस
संवाद न्यूज एजेंसीजहांगीरगंज (अंबेडकरनगर) अवैध ढंग से चल रहे दो निजी अस्पतालों पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से छापा मारकर उसे सील कर दिया। मौके पर मिले लोग कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके। इस पर दोनों अस्पताल के संचालकों के खिलाफ बाद में जहांगीरगंज थाने में केस दर्ज करा दिया गया। छापेमारी की इस घटना के बाद आलापुर तहसील के कई निजी क्लीनिक संचालक भी शटर गिराकर अन्यत्र निकल गए।

सीएमओ डॉ. राजकुमार से बीते दिनों कुछ लोगों ने शिकायत किया कि जहांगीरगंज बाजार के बाउली चौक के निकट माडरमऊ मार्ग पर दो अस्पताल अवैध ढंग से संचालित हैं। न तो संबंधित अस्पतालों के संचालन के लिए लाइसेंस है और न ही संचालकों के पास किसी भी प्रकार की डिग्री ही है। पुलिस विभाग ने भी इस बारे में कार्रवाई के लिए कहा था क्योंकि बीते दिनों एक किशोरी से दुष्कर्म के बाद उसका मनमाने ढंग से उपचार करने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन

इस बीच सीएमओ के निर्देश पर शनिवार सुबह डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय वर्मा व डॉ. आशुतोष सिंह ने सीएबसी जहांगीरगंज प्रभारी डॉ. उदयचंद यादव एवं जहांगीरगंज पुलिस टीम के साथ जेपी हॉस्पिटल व उसके बगल स्थित विकास आर्थो पर एक साथ छापा मारा। इससे वहां अफरातफरी मच गई। मौका देखकर ज्यादातर कर्मचारी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जेपी हॉस्पिटल के संचालक जामवंत यादव व विकास आर्थो के संचालक बिपिन कुमार से जब अस्पताल के संचालन से संबंधित कागजात मांगे गए तो वह उपलब्ध नहीं कराए जा सके। संचालन के लिए लाइसेंस भी नहीं लिया गया था। इस पर दोनों अस्पतालों को सील कर दिया गया। तय हुआ कि प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई भी अमल में लाई जाए। सीएमओ को पूरे प्रकरण से अवगत कराया

गया। उनके निर्देश पर सीएचसी प्रभारी उदयचंद्र ने जहांगीरगंज थाने पहुंचकर पूरे मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर जहांगीरगंज पुलिस ने दोनों अस्पताल संचालक जेपी यादव व बिपिन कुमार के खिलाफ अलग अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed