{"_id":"7f18a98b9ef013a18439f7bf3da70c53","slug":"two-home-burns-in-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से दो घर जले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से दो घर जले
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर गोईथा गांव में शनिवार देर सायं ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव जलाया था। कुछ देर बाद सभी लोग वहां से अपने-अपने घर चले गए। इसी बीच अलाव से निकली चिंगारी से गांव निवासी त्रिलोकी के खपरैल के घर में आग लग गई। परिवारीजनों की गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मगर देखते ही देखते लपटें और तेज हो गईं। इससे त्रिलोकी के पड़ोस में रहने वाले राधेश्याम के घर में भी आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों घरों का लगभग डेढ़ लाख रुपये कीमत का सामान जल गया।
विज्ञापन
आग बुझाने के दौरान राधेश्याम के पुत्र सुनील (22) व मुन्ना (20) झुलस गए। परिवारीजनों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद दोनों की स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन