फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two held with preserved animal meat

संरक्षित पशु मांस के साथ दो को पकड़ा

Wed, 07 Sep 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two held with preserved animal meat
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। ग्रामीणों ने बुधवार भोर में घेराबंदी कर थाने से कुछ दूर पर ही संरक्षित पशु का वध करने में संलिप्त दो आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। अंधेरे का फायदा उठाकर दो आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस टीम ने मौके से संरक्षित पशु का अवशेष व करीब दो क्विंटल मांस के अलावा वध में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों को भी बरामद किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि बुधवार भोर में सूचना मिली कि ग्रामीणों ने थाने से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित बाग में कुछ लोगों को संरक्षित पशु का वध करते हुए पकड़ा लिया है। टीम मौके पर पहुंची तो दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ रखा था। मौके से एक पशु का कटा सिर व करीब दो क्विंटल मांस बरामद हुआ। पशुओं के वध में प्रयुक्त चापड़, चाकू के अलावा एक बाइक सहित अन्य सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन

मौके से पकड़े गए आरोपी की पहचान जहांगीरगंज निवासी मोहम्मद रब्बानी व जलालपुर के नगपुर निवासी तस्लीम आरिफ के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मौके से फरार हुए अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उधर इससे पहले ग्रामीणों ने वध की आशंका पर एक बाग को घेर लिया। ग्रामीणों को यह खबर थी कि अक्सर इस तरह के कृत्य यहां पर किए जाते हैं। बड़ी तादाद में एकत्र ग्रामीणों को आता देख कुछ आरोपी तो फरार हो गए, लेकिन दो पकड़ लिए गए। ग्रामीणों ने उनकी पिटाई भी कर दी। घटना से गांव में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed