फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two female doctors resigned

Ambedkar Nagar News: राजकीय मेडिकल कॉलेज की दो महिला डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा

Mon, 28 Aug 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 28 Aug 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two female doctors resigned
अंबेडकरनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर की दो महिला चिकित्सकों ने सेवा से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने प्राचार्य पर अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इसके मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य नए विवादों में घिर गए हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में काफी दिनों तक चली उठापटक शांत होने के बाद अब एक नया विवाद सामने आ गया है।
विज्ञापन

सेवा से त्यागपत्र देने वाली चिकित्सक डॉ. उजमा कौसर और डॉ. हिना स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में तैनात संविदा प्रोफेसर डॉ. उजमा कौसर का कहना है कि गत दिवस गायनी विभाग की उपस्थिति पंजिका पर बिना तथ्यों को जाने हुए प्राचार्य ने लाल निशान लगा दिया।
विज्ञापन

डॉ. उजमा के अनुसार अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए वे विभागाध्यक्ष के साथ प्राचार्य के कार्यालय गईं। प्राचार्य ने बात करने से मना कर दिया। अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा पक्ष सुनने की बजाए प्राचार्य ने त्यागपत्र देने की सलाह दी। इसके बाद वे वहां से चली आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्राचार्य के रवैये से आहत होकर अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। इसी तरह का आरोप लगाते हुए विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हिना ने भी त्यागपत्र दे दिया। दो महिला चिकित्सकों के त्यागपत्र की सूचना मेडिकल कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मचा है। चिकित्सकों के इस्तीफे पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। उधर, प्राचार्य ने अभद्र व्यवहार किए जाने के आरोप को निराधार बताया है।


गैरहाजिर मिली थीं चिकित्सक
निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों के अनुपस्थित पाए जाने पर निर्धारित प्रक्रिया अपनाई गई थी। किसी तरह का अभद्र व्यवहार नहीं किया गया। इस्तीफे का पत्र मिला है। अभी इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है।
-डॉ. अमीरुल हसन, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed