{"_id":"0d4f2557e118c41a3d70c00df9fbea79","slug":"two-died-of-snakebite-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से छात्र व छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से छात्र व छात्रा की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 02 Aug 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पियारेपुर गांव में रह रहे हयातगंज मूल निवासी मोहम्मद इसलाम के 17 वर्षीय पुत्र आफताब को बीती रात घर के बाहर सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
परिवारीजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह नगर के कौमी इंटर कालेज में हाईस्कूल का छात्र था। हजपुरा प्रतिनिधि के अनुसार सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कहरा सुलेमपुर निवासी पवन सिंह की पुत्री अंकित 16 भी शनिवार देर शाम घर में ही सर्पदंश की शिकार हो गई। वह रामपियारे हनुमत विद्यालय सुलेमपुर में कक्षा दस की छात्रा थी।
विज्ञापन