फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   two died in accident

हादसों में वृद्ध समेत दो की मौत

Wed, 17 Jun 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Wed, 17 Jun 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
जहांगीरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव निवासी सभाजीत (30) पुत्र बनवारी पिकअप पर तंबाकू लेकर राजेसुल्तानपुर से गोरखपुर जा रहा था। वाहन इसी गांव का छोटू पुत्र कय्यूम चला रहा था।
विज्ञापन


जहांगीरगंज थाना क्षेत्र ककरापार गांव के निकट अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे जाकर गड्ढे में पलट गया। इससे सभाजीत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक छोटू घटना में बाल बाल बच गया और मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसओ जहांगीरगंज ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई इंद्रजीत की तहरीर पर चालक छोटू के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हजपुरा प्रतिनिधि के अनुसार सम्मनपुर थाना क्षेत्र के पलई कल्यानपुर गांव निवासी बैरागी (70) पुत्र सोमई राम बुधवार प्रात: साइकिल से कहीं जा रहा था। गांव के पास पेट्रोल पंप के निकट पीछे से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

जब तक ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचते, चालक वाहन छोड़कर वहां से भाग खड़ा हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।

 उधर अन्य दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र दरवेशपुर गांव निवासी वेदप्रकाश (32) पुत्र खुशीराम मंगलवार देर शाम बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सम्मनपुर थाना क्षेत्र बढ़ईपुर गांव निवासी रामधनी (22) पुत्र लालमन मंगलवार देर शाम  गांव के निकट ही पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।

महरुआ थाना क्षेत्र के सेहरा जलालपुर गांव निवासिनी सोना (65) पत्नी रामउजागिर बुधवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।


सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी फूलचंद्र (60) पुत्र रामअजोर बुधवार को गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed