फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two devotees of Tanda who went to Bahraich fair died

Ambedkar Nagar News: बहराइच मेले में गए टांडा के दो श्रद्धालुओं की मौत

Sun, 02 Jun 2024 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 02 Jun 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Two devotees of Tanda who went to Bahraich fair died
टांडा (अंबेडकरनगर)। बहराइच स्थित सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर आयोजित जेठ मेले में टांडा से गए दो श्रद्धालुओं की उमस व गर्मी के चलते मौत हो गई।
विज्ञापन


जेठ मेले में टांडा से भारी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। अकबरपुर टांडा के मोहल्ला काजीपुरा निवासी परवेज (28) भी जेठ मेले में शामिल होने के लिए निकला था। इस दौरान शुक्रवार को पयागपुर थाना क्षेत्र में गोंडा-बहराइच मार्ग पर झाला के पास वह अचेत होकर गिर गया। सूचन पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वे अपनी मन्नत पूरी करने के लिए अंबेडकर नगर से 70-80 जायरीनों के साथ पैदल दरगाह मेले के लिए निकले थे। रास्ते में गर्मी के चलते हालात बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


इसी तरह अंबेडकरनगर के अलीगंज हयातगंज निवासी मोहम्मद दबीर (53) की भी तबीयत शुक्रवार की शाम अचानक खराब हो गई थी और बेहोश हो गए। साथी उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे तो उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दरगाह मेले में पान की दुकान लगाने के लिए वह सोमवार को घर से निकले थे और मंगलवार की सुबह बहराइच पहुंच गए थे। गर्मी के चलते अचानक उनकी उनकी तबीयत खराब हुई और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed