फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two detained in connection with the demolition of houses and shops.

Ambedkar Nagar News: मकान-दुकान ढहाने के मामले में दो हिरासत में

Wed, 30 Sep 2026 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Two detained in connection with the demolition of houses and shops.
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के बरियावन बाजार में कीमती जमीन पर कब्जे के लिए 11 मकानों और दुकानों को जेसीबी से ढहाने के मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ कर घटना में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। हालांकि, मुख्य साजिशकर्ता अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन

20 सितंबर की रात बरियावन-किछौछा मार्ग पर 50 से अधिक लोगों ने तीन जेसीबी लगाकर 11 मकानों और दुकानों को ध्वस्त कर दिया था। घटना के बाद पुलिस ने खतौनीधारक इंद्रजीत वर्मा, मुख्य सूत्रधार राहुल चौधरी, फत्तेपुर अरिया बाजार निवासी विनय वर्मा, इस्माइलपुर निवासी अमित कुमार और सम्मनपुर के बरौरा पयागपुर निवासी युवराज समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपियों की लोकेशन दूसरे प्रांतों में मिली थी। एसओजी की दबिश की भनक लगने पर वे भूमिगत हो गए। पुलिस टीमें गैर प्रांतों में दबिश देकर लौट आई हैं। मामले में खाकी, सफेदपोश और भूमाफिया से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एक बड़े उद्यमी का नाम भी सामने आने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हेड कांस्टेबल पर कार्रवाई का इंतजार
सूत्रों के अनुसार घटना की रात बरियावन में गश्त के लिए निलंबित दरोगा, हेड कांस्टेबल और सिपाही के अलावा एक अन्य हेड कांस्टेबल भी तैनात था। दरोगा समेत कुछ पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन उक्त हेड कांस्टेबल के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed