फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   two dead in building collapse

र ढहने से मलबे में दबकर पति समेत गर्भवती की मौत

Sun, 29 Sep 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
two dead in building collapse
अंबेडकरनगर। जिले के जलालपुर चकौरा गांव में रविवार भोर बारिश से कच्चा मकान ढह जाने से दंपती की मौत हो गई, वहीं अन्य हादसों में दीवार व घर ढहने से दंपती समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चकौरा में पति के साथ हादसे का शिकार हुई महिला गर्भवती थी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच एसडीएम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही परिवारीजनों को ढांढ़स बंधाते हुए शासन से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चकौरा गांव निवासी संदीप (25) पुत्र रामनवल अपनी 23 वर्षीय गर्भवती पत्नी वंदना के साथ कच्चे घर के पिछले भाग में सो रहा था। घर के अगले भाग में उसका पिता व बहन रंजना सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार भोर में अचानक बारिश से पिछला हिस्सा भरभराकर ढह गया। इससे संदीप व उसकी पत्नी मलबे में दब गए। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। गुहार पर बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाना शुरू कर दिया।
कुछ देर के अथक प्रयास के बाद दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सांस चलने की उम्मीद में उन्हें सीएचसी नगपुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला गर्भवती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी होते ही पहुंचे एसडीएम धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने परिवारीजनों से मुलाकात की और ढांढ़स बंधाते हुए शासन से मिलने वाली सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। बेटे की मौत से पिता रामनवल को गहरा सदमा लगा है।
दरअसल संदीप उनका इकलौता पुत्र था। इकलौती पुत्री रंजना (20) का रो-रोकर बुरा हाल है। रामनवल की पत्नी का निधन चार वर्ष पूर्व हो चुका है। संदीप का विवाह ढाई वर्ष पहले ही हुआ था। घर का चिराग बुझने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पूर्व मंत्री लालजी वर्मा एवं जिला पंचायत सदस्य साधू वर्मा ने गांव पहुंचकर परिवारीजनों को ढांढ़स बधाया। कहा कि प्रशासन को अविलंब सभी जरूरी सहायता उपलब्ध करानी चाहिए। उधर अखिल भारतीय राजभर संगठन जिलाध्यक्ष प्रमोद राजभर, सियाराम राजभर, रामनायक, अमरसिंह राजभर, रामकिशोर राजभर व जगराम ने मृतक के घर पहुंचकर परिवारीजनों से मुलाकात की। ढांढ़स बंधाते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की।
बारिश के कहर से विभिन्न थाना क्षेत्रों में कच्चा घर, छप्पर व दीवार गिरने से उसमें दबकर दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। मालीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर दुबे निवासी क्रांत कुमार (28) पुत्र पूरन अपनी 25 वर्षीय पत्नी राधा के साथ छप्परनुमा घर में सो रहा था।
देर रात बारिश के बीच अचानक छप्पर ढह गया। जब तक आसपास मौजूद ग्रामीण छप्पर हटाते, तब तक दोनों गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। दोनों को सीएचसी नगपुर में भर्ती कराया गया। वहीं, सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दरबन में शनिवार देर रात दीवार ढहने से उसके मलबे में दबकर शकुंतला (60) पत्नी संतलाल व नीलम (19) पुत्री बसंतलाल घायल हो गईं।

उधर, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत शारदा देवी (42) पत्नी विजय कुमार शनिवार देर शाम कच्ची दीवार के घर बैठी हुई थी। इसी बीच दीवार भरभराकर ढह गई। इससे वह उसकी चपेट में आ गई। जब तक मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला जाता, वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed