फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   two couples agree to live together

साथ रहने को राजी हुए दो दंपती

Wed, 26 Oct 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
two couples agree to live together
अंबेडकरनगर। पारिवारिक विवादों को सुलह-समझौते से निपटाने में मिशन शक्ति टीम विशेष भूमिका निभा रही है। बुधवार को टीम ने दो दंपतियों को समझा-बुझाकर साथ रहने को राजी किया। इसके बाद दोनों दंपती प्रसन्नता के साथ घर रवाना हो गए। इसके अलावा मिशन शक्ति टीम ने अभियान चलाकर महिलाओं व बेटियों को जागरूक भी किया।
विज्ञापन

मालीपुर थाने में महिला हेल्पडेस्क पर पारिवारिक विवाद को लेकर आई शिकायत का टीम ने समाधान किया। पति-पत्नी को थाने बुलाया और उन्हें सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए साथ रहने को सलाह दी। कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए जरूरी है कि पति-पत्नी सामंजस्य के साथ रहें। जिंदगी में उतार-चढ़ाव लगा रहता है। पुलिसकर्मियों के सुझाव पर दंपती साथ रहने के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन

इसी तरह महिला थाने में भी एक दंपती को समझा-बुझाकर साथ रहने के लिए पुलिसकर्मियों ने राजी किया। एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि जिले में लगातार मिशन शक्ति टीम बेहतर कार्य कर रही है। परिवारों को जोड़ने के साथ ही महिलाओं व बेटियों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को बसखारी, टांडा, इब्राहिमपुर, अहिरौली, सम्मनपुर, बेवाना, आलापुर व हंसवर आदि क्षेत्रों में टीम ने महिलाओं व बेटियों को साइबर क्राइम को लेकर जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed