फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two contract workers beat CHC in-charge, case registered

Ambedkar Nagar News: दो संविदा कर्मियों ने सीएचसी प्रभारी को पीटा, केस दर्ज

Sat, 01 Apr 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 01 Apr 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Two contract workers beat CHC in-charge, case registered
भीटी (अंबेडकरनगर)। सीएचसी भीटी में शनिवार को चिकित्साधीक्षक व संविदा कर्मियों के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया। कर्मियों ने घेराव कर नारेबाजी की और चिकित्साधीक्षक की पिटाई भी कर दी। ड्यूटी लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद चिकित्साधीक्षक ने घेराव व दुर्व्यवहार आदि के आरोप को लेकर दो कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) पर भीटी थाने में केस दर्ज करा दिया है। सीएचसी भीटी प्रभारी डॉ. मनोज कुमार सिंह के मुताबिक सीएमओ के निर्देश पर शनिवार को सीएचसी के सभी सीएचओ की ड्यूटी टीकाकरण के लिए लगायी गई थी। इसी को लेकर सीएचओ नितिन पटेल व विपिन कुमार के नेतृत्व में अन्य सीएचओ शनिवार को सीएचसी का घेराव करने लगे। अधीक्षक ने कहा कि उनके साथ गालीगलौज करते हुए कार्यालय में घुस गए और अनाधिकृत तरीके से कार्यालय का वीडियो बनाने लगे। उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट तक की गई।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी ने इसकी सूचना सीएमओ को देने के साथ ही भीटी थाने में लिखित तहरीर दे दी। मामले के तूल पकड़ने पर एसडीएम भीटी सचिन यादव व एसओ भीटी पंडित त्रिपाठी ने दोनों पक्षों को बिठाकर वार्ता की और माहौल शांत कराया। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर दोनों आरोपी कर्मियों नितिन व विपिन कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। थानाध्यक्ष पंडित त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed