{"_id":"5982153b4f1c1b8f1a8b4680","slug":"two-contract-doctor-of-medical-college-gave-up-resignation-letter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के दो संविदा चिकित्सकों ने दिया त्याग पत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के दो संविदा चिकित्सकों ने दिया त्याग पत्र
अंबेडकरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सक
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में तैनात दो चिकित्सकों ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। संविदा पर तैनात इन चिकित्सकों ने पत्र में निजी कारणों के चलते अब योगदान न दे पाने का उल्लेख किया है। आर्थो सर्जन डॉ. आलोक पांडेय ने बुधवार को सेवा से विरत होने का निर्णय ले लिया।
विज्ञापन
प्राचार्य को सौंपे त्याग पत्र के जरिये उन्होंने कहा है कि निजी कारणों के चलते वे अब मेडिकल कॉलेज में योगदान दे पाने में खुद को असमर्थ पा रहे हैं। ऐसा ही पत्र टीबी रोग विभाग में तैनात डॉ. अखिलेशचंद्रा ने भी प्राचार्य को सौंपा है। एक साथ अचानक दो संविदा चिकित्सकों के त्याग पत्र से मेडिकल कॉलेज प्रशासन में हड़कंप का माहौल दिखा।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि निजी अस्पतालों में बढ़ती व्यस्तता के चलते ही दोनों चिकित्सकों ने राजकीय सेवा से विरत होने का निर्णय लिया है। चीफ प्राक्टर डॉ. सुजीत राय ने इस्तीफे की पुष्टि की है। कहा कि दोनों विभागों में और भी चिकित्सक हैं। मरीजों को कोई असुविधा नहीं होने पाएगी।
विज्ञापन