{"_id":"631a33714073ee431d6ddf41","slug":"two-constables-suspended-for-negligence-in-duty-ambedkar-nagar-news-lko6474201196","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी में लापरवाही पर दो सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी में लापरवाही पर दो सिपाही निलंबित
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ड्यूटी के दौरान वाहन में सोते हुए सिपाही का वीडियो वायरल होने की खबर का संज्ञान लेते हुए एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने सिपाही संदीप व लोकेश को निलंबित कर दिया। इसके अलावा होमगार्ड गुलाम अहमद के विरुद्ध कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं।
सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आलापुर थाने में तैनात सिपाही संदीप यादव ड्यूटी के दौरान वाहन में ही सो रहा था। इस पर एसपी ने तत्काल प्रभाव से सो रहे सिपाही संदीप, उसके साथ ड्यूटी पर तैनात लोकेश यादव को निलंबित कर दिया।
साथ ही होमगार्ड के विरुद्ध कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। एसपी ने कहा कि इस तरह की लापरवाही यदि कोई भी पुलिसकर्मियों बरतेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।