{"_id":"68079eeb797085691700dac8","slug":"two-constables-and-warrantee-travelling-on-bike-injured-ambedkar-nagar-news-c-13-1-knp1080-1168150-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बाइक पर जा रहे दो आरक्षी व वारंटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बाइक पर जा रहे दो आरक्षी व वारंटी घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। वारंटी को जिला न्यायालय ले जाते समय मंगलवार को पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार हो गई।
कटका के मुख्य आरक्षी अतप गौड़ व अजीत बाइक पर अभियुक्त को लेकर कटघर मूसा के सामने पहुंचे ही थे, तभी अचानक सामने आए स्कूली बच्चों को बचाने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे तीनों सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने सभी घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर पहुंचाया। वहां से हेड कांस्टेबल अतप गौड़ व वारंटी सुनील कुमार की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि आरक्षी अजीत कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह व कटका थाना प्रभारी विवेक वर्मा अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। कटका थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को एक पारिवारिक मुकदमे में वारंटी चल रहे दाउदपुर निवासी सुनील कुमार को न्यायालय ले जाया जा रहा था, उसी दौरान यह हादसा हुआ। संवाद
विज्ञापन