फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two candidates got equal votes in Khajuri

खजुरी में दो प्रत्याशियों को मिले बराबर वोट

Sun, 02 May 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Two candidates got equal votes in Khajuri
भीटी। विकास खंड की ग्राम पंचायत खजुरी में दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला टाई हो गया। दोनों को 330-330 मत प्राप्त हुए। दोबारा मतगणना में भी जब दोनों प्रत्याशियों को समान वोट मिले, तो लाटरी का सहारा लेना पड़ा। इस बीच लाटरी में पराजित प्रत्याशी ने मतगणना में गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि चार मतपत्र गायब हैं। उसने निर्वाचन अधिकारी को शिकायती पत्र देकर परिणाम को रद्द किए जाने व गायब मतपत्रों की तलाश कराने की मांग की है।
विज्ञापन

भीटी विकास खंड के मतों की गिनती कन्या इंटर कॉलेज में चल रही थी। इसी बीच खजुरी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान पद के लिए मतगणना प्रारंभ हुई। जब मतगणना पूरी हुई, तो परिणाम चौंकाने वाले थे। ग्राम प्रधान पद के दो प्रत्याशी सुषमा वर्मा व ऊषा को 330-330 मत प्राप्त हुए। इस पर दोबारा मतों की गणना की गई। इस बार भी दोनों को इतने ही मत प्राप्त हुए। इस पर निर्णय लिया गया कि परिणाम लाटरी से किया जाएगा। दोनों प्रत्याशी इस पर राजी भी हो गए। लाटरी से जो परिणाम सामने आया, वह सुषमा वर्मा के पक्ष में आया। उन्हें विजयी घोषित करते हुए प्रमाणपत्र भी सौंप दिया गया। इस बीच लाटरी से पराजित हुईं ऊषा ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुल मतों की तुलना में 4 मत कम हैं। यह चार मतपत्र कहां गए। इसकी तलाश की जानी चाहिए। उन्होंने मतपत्रों में हेराफेरी किए जाने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच कराने व परिणाम को रद्द किए जाने की मांग की। उधर, आरओ रवींद्र सिंह ने बताया कि सुषमा व ऊषा को 330-330 वोट मिले थे। लाटरी से सुषमा को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed