{"_id":"570d2e2d4f1c1b7e0a4a6af9","slug":"two-assessment-centers-over","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो केंद्रों पर मूल्यांकन समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो केंद्रों पर मूल्यांकन समाप्त
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 12 Apr 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के बीएन इंटर कालेज में यूपी बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन करते परीक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य दो केंद्रों पर मंगलवार को पूरा कर लिया गया। एक मूल्यांकन केंद्र लारपुर में 24 हजार कॉपियां बची हैं जिसका मूल्यांकन बुधवार को पूरा हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 30 मार्च से यूपी बोर्ड परीक्षा कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हुआ था। मंगलवार को बीएन इंटर कॉलेज में अंतिम दिन लगभग 1500 कापियों की जांच की गई। यहां जांच का काम पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन
तीन लाख 40 हजार कॉपियां यहां आयी थीं। बड़ागांव केंद्र पर मंगलवार को 10 हजार 25 कॉपी जांची गई। यहां कुल एक लाख 97 हजार 438 कॉपियां आयी थीं। सभी की जांच पूरी कर ली गई। लारपुर केंद्र पर हाईस्कूल की सभी 98 हजार 84 कॉपियों की जांच का काम पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट की 10 हजार 416 कॉपियां मंगलवार को जांची गईं। यहां अभी इंटरमीडिएट की 24 हजार 289 कॉपियां जांची जानी बाकी है। माना जा रहा है कि बुधवार को जांच का काम यहां भी पूरा हो जाएगा।