फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two arrests with 40 liters of illicit liquor

40 लीटर अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

Sun, 06 Sep 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Two arrests with 40 liters of illicit liquor
बसखारी। थाना क्षेत्र हंसवर के सेमउर खानपुर कब्रिस्तान के पास से पुलिस ने दो युवकों को 40 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर निजी मुचलके पर जमानत दे दिया गया। हंसवर थाने के सिपाही सुधीर कुमार सिंह व अजय यादव शनिवार को गश्त कर रहे थे कि सेमउर खानपुर कब्रिस्तान के पास बैठे दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। संदिग्ध रूप से भाग रहे दोनों युवकों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान दोनों के पास से दो पीपों में 20-20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ के दौरान एक आरोपी ने अपना नाम गनेश गोस्वामी व दूसरे ने विशाल वर्मा निवासीगण तुरसमपुर हंसवर बताया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को शराब के साथ पकड़ा गया है। आरोपियों के विरुद्घ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed