{"_id":"57fa85aa4f1c1b695228e2c2","slug":"two-aged-killed-in-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ने ली दो वृद्धों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ने ली दो वृद्धों की जान
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के रामनगर में हुए अलग-अलग हादसों में दो वृद्धों की मौत हो गई जबकि युवक का गंभीर दशा में इलाज चल रहा है। बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। रविवार सुबह छह बजे के करीब आलापुर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर मुसलमान के गोजवापुरवा निवासी रामदुलार यादव (65) मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गए।
विज्ञापन
बताया जाता है कि वह साइकिल से चहोड़ाघाट स्थित सरयू नदी में स्नान करने जा रहे थे। वह रामनगर बाजार स्थित चौक पर पहुंचे ही थे कि तभी जहांगीरगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गए। बाजारवासी जब तक ट्रक को रोकने का प्रयास करते तब तक चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
बाजार वासियों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने के पहले ही रामदुलार ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी परिवारीजनों को हुई तो वह भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इसी थाना क्षेत्र के विमावल गांव निवासी ठाकुरप्रसाद तिवारी (65) रविवार को साईकिल से रामनगर बाजार जा रहे थे। इसी बीच बैंक ऑफ बड़ौदा के निकट बाइक सवार महेशपुर मंडप गांव निवासी सर्वेश निषाद ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों को चोटें आ गई।
सूचना पर पहुंचे एसआई मनोज सिंह व पवन सिंह ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया जबकि युवक की हालत गंभीर है। बाइक सवार सर्वेश ने हेलमेट नहीं लगाया था।