{"_id":"65ac042bdae1d91f9e00fc97","slug":"two-acmos-got-new-responsibility-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-9795-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दो एसीएमओ को मिली नई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दो एसीएमओ को मिली नई जिम्मेदारी
Sat, 20 Jan 2024 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 20 Jan 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सदानंद गुप्त ने मतदान कार्मिकों की कल्याण व्यवस्था के लिए एसीएमओ डॉ. रामानंद व एसीएमओ डॉ. एम अहमद सिद्दीकी को जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों चिकित्साधिकारियों से कहा गया है कि विभागीय कार्य के साथ ही चुनाव से जुड़ी मिलने वाली नई जिम्मेदारियों का भी वह तत्परता के साथ सुनिश्चित करेंगे।
पूर्व में यह जिम्मेदारी एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र झा व उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हुसैन अहमद को सौंपी गई थी। एडीएम ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिन अधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी जा रही है उसका पूरी सजगता से निर्वहन किया जाए। (संवाद)