{"_id":"631b7a51856d0c420a1f4c0f","slug":"two-accused-of-animal-slaughter-district-badar-for-six-months-ambedkar-nagar-news-lko6475664148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु वध के दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु वध के दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। संरक्षित पशु वध में लिप्त दो आरोपियों को डीएम ने छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। शुक्रवार को जहांगीरगंज पुलिस ने आरोपियों के घर पर कार्रवाई से जुड़ी नोटिस चस्पा की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कोई आरोपियों को आश्रय देगा है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
आरोप के अनुसार जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के नेवारी दुराजपुर गांव निवासी कोदई व निन्हा लंबे समय से संरक्षित पशु वध में लिप्त हैं। इसके चलते निन्हा के विरुद्ध पशु क्रूरता समेत मारपीट के कुल 18 आपराधिक केस तो वहीं कोदई के खिलाफ भी पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जहांगीरगंज थाने में नौ मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के विरुद्ध पुलिस गुंडा एक्ट व गैंगस्टर की कार्रवाई भी कर चुकी है।
इस बीच पुलिस रिपोर्ट को संज्ञान लेते हुए डीएम सैमुअल पॉल एन ने दोनों आरोपियों को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया। शुक्रवार को जहांगीरगंज थाने में तैनात इंस्पेक्टर रामसुमेर यादव टीम के साथ नेवारी दुराजपुर गांव पहुंचे और आरोपियों के घर पर कार्रवाई से जुड़ी नोटिस चस्पा की। थाना प्रभारी विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि आरोपियों के घर पर पुलिस टीम भेजकर नोटिस चस्पा करा दी गई है।