फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two accused in double murder case arrested in encounter

दोहरे हत्याकांड के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 08 Jan 2021 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Two accused in double murder case arrested in encounter
राजेसुल्तानपुर/जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। जिले के चर्चित दोहरे हत्याकांड में शुक्रवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। शिवराजपट्टी गांव के निकट पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसमें एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक नामजद बदमाश को भी गोली लग गई। एक अन्य नामजद आरोपी को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। मौके से एक तमंचा व कई कारतूस के अलावा हत्याकांड में प्रयुक्त बाइक भी बरामद हुई है। घायल बदमाश व सिपाही को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। जानकारी होते ही एसपी व एएसपी ने मुठभेड़ स्थल का जायजा लिया। पकड़े गए दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उधर, खबर है कि पुलिस ने विवेचना के आधार पर घटना में शामिल तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मल्लूपुर मजगवां की पूर्व प्रधान के पति अनिल मिश्र व उनके बड़े भाई सेवानिवृत्त फौजी सुरेंद्र मिश्र की बीते दिनों चुनावी रंजिश में हुई दिनदहाड़े हत्या के बाद पुलिस की चुनौती बढ़ी हुई थी। छह नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज होने के बाद से जनपद पुलिस हरसंभव कोशिश कर रही थी, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ रहे थे। इसे लेकर परिवारीजनों का आक्रोश बढ़ रहा था, तो वहीं राजनीतिक दलों की तरफ से भी दबाव बढ़ने लगा था। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की कमान स्वयं संभाल ली थी। एएसपी अवनीश कुमार मिश्र के नेतृत्व में दो सीओ तथा 12 पुलिस टीमें लगातार गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थीं।
विज्ञापन

इसी क्रम में जनपद पुलिस को शुक्रवार शाम अंतत: बड़ी सफलता हाथ लग गई। क्षेत्र के शिवराजपट्टी नदी पुल के निकट देर शाम करीब पौने आठ बजे पुलिस की कई टीमों ने एक बाइक पर जा रहे दो बदमाशों को घेर लिया। पुलिस के अनुसार भागने की कोशिश में बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसमें एक सिपाही रंजीत यादव के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस टीम ने इसके बाद खुद को बचाते हुए फायरिंग की, जिसमें बाइक चला रहा बदमाश दोहरे हत्याकांड का नामजद आरोपी भरत यादव निवासी कठवतकोल राजेसुल्तानपुर घायल हो गया। उसके दाएं पैर में गोली लगी। इससे वह बाइक समेत गिर पड़ा, जिसे पुलिस कर्मियों ने फौरन पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बाइक पर बैठा एक अन्य नामजद आरोपी बिजल पंडौली निवासी राजू उर्फ लल्लू पांडेय अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसे दौड़ा लिया। चारों तरफ से की गई घेराबंदी के चलते राजू भाग पाने में कामयाब नहीं हुआ। उसे भी पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया।
घायल बदमाश व सिपाही को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक के अलावा 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस भी बरामद कर लिए हैं। उधर खबर है कि पुलिस ने विवेचना के आधार पर तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
25-25 हजार का घोषित था इनाम
पुलिस मुठभेड़ में शुक्रवार को पकड़े गए दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। दरअसल घटना में नामजदगी के बाद ही नामजद छह आरोपियों के पकड़े न जाने पर एसपी आलोक प्रियदर्शी ने सभी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए गृह विभाग से लेकर पुलिस के आला अधिकारी तक लगातार एसपी के संपर्क में थे। इस बीच शुक्रवार को दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।
मुख्य आरोपी अभी भी फरार
दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी बनकटा बुजुर्ग निवासी अमित सिंह अभी भी फरार है। वह लगातार लोकेशन बदलकर भाग रहा है। अमित के अलावा उसके पिता जगदंबा सिंह भी नामजद हैं। जगदंबा भी तब से लगातार फरार है। बनकटा बुजुर्ग गांव का ही चंद्रशेखर उर्फ पप्पू सिंह भी पुलिस पकड़ से दूर है। दोहरे हत्याकांड से पीड़ित परिवारीजनों का कहना है कि मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी अत्यंत कठोरता के साथ सुनिश्चित की जाए। मुख्य आरोपियों पर जो भी अधिकतम संभव कड़ी कार्रवाई हो, वह की जाए।

एसपी ने लिया जायजा
पुलिस मुठभेड़ में दोहरे हत्याकांड के दो नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के तत्काल बाद एसपी आलोक प्रियदर्शी व एएसपी अवनीश कुमार मिश्र मुठभेड़ स्थल पहुंचे और मौके का जायजा लिया। साथ ही मुठभेड़ टीम में शामिल पुलिस कर्मियों से जानकारी हासिल की। बदमाशों की गोली से घायल सिपाही की हालत के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। एसपी ने पुलिस टीम से कहा कि अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed