फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   twenty thousand rupess reward criminal arrested from Varanasi

Ambedkar Nagar News: 20 हजार का इनामी वाराणसी से गिरफ्तार

Fri, 07 Aug 2026 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
twenty thousand rupess reward criminal arrested from Varanasi
अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर दयाशंकर को वाराणसी से गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर सहित अन्य गंभीर धाराओं में इब्राहिमपुर, प्रयागराज, आजमगढ, जौनपुर, सुल्तानपुर सहित अन्य जिले में 38 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

वाराणसी जिले के मिर्जापुर क्षेत्र के पूरे कछवा रोड निवासी दयाशंकर को इब्राहिमपुर पुलिस ने तीन जनवरी 2026 को सुल्तानपुर से चोरी की गई बोलेरो के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले में आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी, जिसके बाद से वह फरार था। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने 20 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की थी। छह अगस्त को पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि वह अपने घर आया हुआ है। इब्राहिमपुर पुलिस ने दबिश देकर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed