फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Twenty thousand population is facing dark

बीस हजार आबादी झेल रही अंधेरा

Fri, 13 May 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 13 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Twenty thousand population is facing dark
अंबेडकरनगर के जुबेर चौराहे पर शुक्रवार को जलता विद्युत ट्रांसफार्मर। - फोटो : अमर उजाला

नगर के जुबेर चौराहे पर लगे चार-चार सौ केवी क्षमता के दो ट्रांसफार्मर शुक्रवार को अचानक धू-धू कर जलने लगे। आग की लपटें उठती देख मौके पर भगदड़ मच गई। दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। इस घटना से मार्ग पर आवागमन भी काफी देर तक ठप रहा।

विज्ञापन


फायर ब्रिगेड ने लोगों की मदद से लगभग एक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मरों के जलने से जुबेर चौराहा, हयातगंज, सब्जी मंडी, लोहा मंडी, चौक, घंटाघर समेत लगभग छह मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। लगभग 20 हजार आबादी प्रभावित हुई। गौरतलब है कि जुबेर चौराहे पर 400-400 केवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं।
विज्ञापन


इन ट्रांसफार्मरों से नगर के विभिन्न मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार को दोनों ट्रांसफार्मरों की केबल गर्म हो गई। कुछ ही देर में पहले एक ट्रांसफार्मर में आग लगी। धू-धू कर आग की लपटें उठने लगीं। यह देख मौके पर हड़कंप मच गया। आग की उठती लपटों ने दूसरे ट्रांसफार्मर को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसमान छूती लपटें देख आसपास के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। इस बीच जानकारी होने पर फायरकर्मियों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। लगभग एक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

 ट्रांसफार्मरों के फुंकने से जुबेर चौराहा, हयातगंज, सब्जी मंडी, लोहा मंडी, चौक, घंटाघर समेत लगभग छह मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। इससे लगभग 20 हजार की आबादी प्रभावित हुई। भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवर लोडेड चल रहे दोनों ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका। इसी का नतीजा रहा कि भीषण गर्मी के बीच दोनों ट्रांसफार्मर जवाब दे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed