फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   try to resolve maximum cases in lok adalat

अधिकाधिक वादों का लोक अदालत में हो निस्तारण

Fri, 29 Jul 2022 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
try to resolve maximum cases in lok adalat
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जनपद न्यायाधीश पद्मनरायण मिश्र की देखरेख में 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इस लोक अदालत का अधिकाधिक फरियादी लाभ उठा सकें, इसके लिए बुधवार को न्यायिक अधिकारियों ने बैठक की। इसमें विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई, और अधिकाधिक फरियादियों को लोक अदालत का लाभ दिलाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश एससी एसटी रत्नेशमणि त्रिपाठी ने एसडीएम न्यायिक, सीएमओ, डीडीओ, एआरटीओ, अग्रणी जिला प्रबंधक बीओबी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों व जिले के विभिन्न बैंक प्रमुखों के साथ आयोजित बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में विस्तार से जानकरी दी।
विज्ञापन

कहा कि लोक अदालत में सुलह समझौता के आधार पर जितने अधिक से अधिक वादों का निस्तारण हो सके, इसका सभी को प्रयास करना होगा। फरियादियों को लोक अदालत में समस्याओं के समाधान के लाभ के बारे में समझाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विभागों को इसके लिए निर्देशित किया जाए कि जिन विभागों से जुड़े वाद लंबित हैं, उनका निस्तारण फरियादियों की सहमति पर तत्परता के साथ कराया जाए। वादों के निस्तारण से न सिर्फ फरियादियों को न्याय मिलना सुनिश्चित होगा, बल्कि न्यायालयों का बोझ भी घटेगा।

न्याय की उम्मीद में जो चक्कर काट रहे हैं, वह अपनी रोजी रोटी के बंदोबस्त में जुटेंगे। सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रियंका सिंह ने बताया कि लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed