फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SP will lose all seats in Ambedkarnagar

2027 में अंबेडकरनगर की सभी सीटें हारेगी सपा : ओमप्रकाश

Thu, 17 Sep 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 17 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
SP will lose all seats in Ambedkarnagar
ओमप्रकाश राजभर
अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तैयारियां तेज हैं। जिले के प्रभारी मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि सपा इस बार जिले की सभी सीटों पर हारेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए सभी 403 सीटों पर तैयारी कर रहा है और सीट बंटवारे का फैसला चुनावी अधिसूचना के बाद होगा। राजभर ने जमीनी स्तर पर संगठन की सक्रियता, सरकार के विकास कार्यों, नौकरियों और जिले में प्रस्तावित बस अड्डे व बाईपास निर्माण पर भी खुलकर अपनी बात रखी। पेश है प्रमन श्रीवास्तव से हुई खास बातचीत के प्रमुख अंश-
विज्ञापन


सवाल : आपको जिले में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, 2027 के चुनाव को किस तरह देख रहे हैं?
- हमें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे मजबूती से निभा रहे हैं। कटेहरी उपचुनाव हम पहले ही जीत चुके हैं। सपा के लोग जो कहते हैं कि सरकार चुनाव जीती है, तो अबकी बार फिर लड़ेंगे तो उन्हें सब समझ में आ जाएगा। इस बार वे अकबरपुर सीट भी हारेंगे। टांडा चुनाव में हमने गठबंधन को 20000 से 25000 वोट दिलवाए थे, प्रत्याशी 10,000 से 12,000 वोट के अंतर से जीते थे। यदि वह वोट हट जाए तो जीतना नामुमकिन है।
विज्ञापन


सवाल : आगामी चुनाव में सीटों के बंटवारे और दावेदारी को लेकर क्या स्थिति है?
मंत्री : सीटों को लेकर कोई विवाद या झगड़ा नहीं है। जब चुनाव अधिसूचना जारी होगी, तब एनडीए के सभी सहयोगी दलों की बैठक में सीटों पर चर्चा की जाएगी। हम सभी गठबंधन सहयोगियों के साथ सभी 403 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं और जो सीट जिसे मिलेगी, वह वहां से चुनाव लड़ेगा। संजय निषाद की मांग का निर्णय दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सवाल : पिछले तीन चुनावों में भाजपा के वोट ग्राफ और हार को देखते हुए आपकी क्या रणनीति है?
मंत्री : हम पूरी तरह से जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। हाल ही में जिले में छह चौपालें लगाई गईं, हर चौपाल में 500 से 800 लोग शामिल हुए। जनता का मन बना हुआ है कि वर्तमान सरकार में दंगे नहीं हो रहे हैं और न ही कर्फ्यू लग रहे हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, अंतर-जनपदीय सड़कों की कनेक्टिविटी, रेलवे लाइनों के दोहरीकरण, स्टेशनों के सुंदरीकरण और आवास निर्माण का काम धरातल पर दिख रहा है।


सवाल : अकबरपुर और टांडा को छोड़कर जिले के अन्य क्षेत्रों में बस स्टैंड और बाईपास निर्माण की क्या स्थिति है?
मंत्री : अकबरपुर में बस अड्डे के लिए जमीन ले ली गई है और वहां बसें खड़ी भी हो रही हैं। बरसात के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जलालपुर बाईपास के लिए राशि स्वीकृत हो चुकी है और बरसात के बाद उसका काम भी चालू हो जाएगा।


सवाल : ब्लॉक प्रशासकों द्वारा नए काम के अप्रूवल न हो पाने की काफी शिकायतें आ रही हैं?

मंत्री : इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है और सभी संबंधित अधिकारियों तक निर्देश पहुंच चुका है। किसी भी प्रशासक के प्रस्ताव नहीं रुकेंगे।


................................................................................................................................................................................
सपा डूबती नैया, एनडीए में सब ठीक : राजभर
अंबेडकरनगर। सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बृहस्पतिवार को सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन में सब ठीक है और पांचों दल मिलकर सरकार बनाने की तैयारी में जुटे हैं। संजय निषाद के माताप्रसाद पांडेय से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि बीमार होने पर एक नेता दूसरे नेता का हालचाल लेने गया था, इसे गठबंधन से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।
राजभर ने कहा कि सपा की स्थिति डूबती हुई नैया जैसी है। उन्होंने दावा किया कि अंबेडकरनगर में उनके आने के बाद विपक्षी नेता अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर समर्थन मांगने लगे हैं। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा के आरोपों पर कहा कि उन्हें अब डर सता लगाने लगा है। राजभर ने आरोप लगाया कि सपा नेतृत्व पिछड़ों के 27 प्रतिशत आरक्षण का उचित लाभ सभी वर्गों को नहीं मिलने देता। राजभर ने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।


............................................................

समाज के हितों के बजाय निजी फायदे का सौदा करते हैं ओमप्रकाश : राममूर्ति

अंबेडकरनगर। सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के सपा पर लगातार हमलों के बीच टांडा से सपा विधायक राममूर्ति वर्मा ने उन पर पलटवार किया है। विधायक ने आरोप लगाया कि ओमप्रकाश सत्ता में रहते हुए अपने समाज के हितों के लिए काम करने के बजाय अपने और परिवार के निजी फायदे के लिए सौदा करते हैं। विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि जनता अब काम का हिसाब मांग रही है, इसी डर से बार-बार अखिलेश यादव का नाम लेकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री भी राजभर को तवज्जो नहीं देते और वह दिल्ली के रहमोकरम पर हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उनके पास कोई विधायक नहीं है और भविष्य में सदन में उनकी संख्या बचेगी या नहीं, यह समय बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed