फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Truck crushed young man on morning walk

मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को ट्रक ने रौंदा

Sat, 20 Mar 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Truck crushed young man on morning walk
राजेसुल्तानपुर। थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को शनिवार को सुबह राधानगर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी पंकज कुमार (30) सुबह प्रतिदिन की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकला हुआ था। बताया जाता है कि जब वह राधानगर गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक चालक वाहन लेकर भाग गया। सांस चलने की उम्मीद में परिवारीजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से दो छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, तो पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed