फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   truck beat man riding bike

ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा

Mon, 18 Apr 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 18 Apr 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
truck beat man riding bike
जिला अस्पताल में भर्ती मार्ग दुर्घटना में घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर बैठा दूसरा युवक घायल हो गया। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना क्षेत्र अहिरौली अंतर्गत नरायनपुर निवासी सनी (22) पुत्र फौजदार रविवार रात अपने रिश्तेदार संग बाइक से अकबरपुर आ रहा था।

विज्ञापन


अकबरपुर-फैजाबाद मार्ग स्थित एक नर्सिंग के निकट वह ट्रक की चपेट में आ गया। इससे सनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा रिश्तेदार घायल हो गया।  बड़ी संख्या में आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। उधर, चालक ट्रक समेत भाग निकला।
विज्ञापन


इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फैजाबाद जनपद के हैदरगंज थाना अंतर्गत मेंदी गांव निवासी आशुतोष (18) पुत्र रामबहादुर व आशीष (22) पुत्र उमाकांत सोमवार सुबह एक ही बाइक से अकबरपुर आते समय सेनपुर चौराहे के निकट अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत खंभे से टकरा गए। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं।


दोनों को सीएचसी कटेहरी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत जमुनीपुर गांव निवासी बृजलाल (40) पुत्र जगेश्वर जमुनीपुर बाजार में सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed