{"_id":"5e1761c08ebc3e8803061941","slug":"truck-accident-due-to-overloading-ambedkar-nagar-news-lko5021921153","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा
विज्ञापन
फोटो 11, अंबेडकरनगर के अन्नावां बाजार में अनियंत्रित होकर पलटा ओवरलोड गन्ना ट्रक।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। गन्ने की ओवरलोड ढुलाई को लेकर परिवहन विभाग द्वारा बरती जा रही लापरवाही के चलते बुधवार को अन्नावां बाजार में एक बड़ा हादसा होते होते बचा। गन्ने की ओवरलोडिंग कर चीनी मिल मिझौड़ा जा रही ट्रक अन्नावा बाजार में अकबरपुर-अयोध्या मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे एक विद्युत पोल टूट गया, जबकि दो अन्य पोल भी झुक गए। गनीमत रहा कि घटना के समय करंट प्रवाहित नहीं हो रहा था और रात का समय होने से सड़क पर ज्यादा आवागमन भी नहीं था। जिससे घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि ट्रक चालक को चोटें आईं हैं। सड़क पर गन्ना पलटने से काफी देर तक आवागमन में भी मुश्किल होती रहीं। विद्युत पोल व तार टूटने से अन्नावां बाजार की बिजली गुरुवार पूरे दिन बाधित रही। इससे करीब 3 हजार की आबादी को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
बुधवार देर रात अकबरपुर-अयोध्या मुख्य मार्ग पर अन्नावां बाजार में एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। बताया जाता है कि चीनी मिल के नेवादा सेंटर से गन्ना लादकर एक ट्रक चीनी मिल मिझौड़ा जा रहा था। ओवरलोड व तेज रफ्तार होने के चलते ट्रक अन्नावां बाजार में पलट गया। इससे सड़क के किनारे लगे तीन विद्युत पोल उसकी चपेट में आ गए। एक पोल टूटकर धराशाई हो गया, जबकि दो पोल झुक गए। तीनों पोलों के बीच लगे विद्युत तार भी टूट गए। गनीमत रहा कि जिस समय घटना हुई उस समय बूंदाबांदी होने की वजह से विद्युत आपूर्ति बंद थी। यही नहीं घटना रात के समय होने से सड़क पर यातायात भी कम था, जिससे कोई व्यक्ति या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया। घटना से आसपास के निवासियों व दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रक पलटने के बाद पूरे सड़क पर गन्ना फैल गया। घटना से बाजार में काफी देर तक आपाधापी का माहौल रहा। आवागमन में भी यात्रियों को मुश्किलें हुईं।
उधर ट्रक पलटने से विद्युत पोल व तार क्षतिग्रस्त होने से अन्नावा बाजार की बिजली सप्लाई पूरी रात बहाल नहीं हो सकी। गुरुवार दिन में भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे उपभोक्ताओं को काफी मुश्किल हुई। उपभोक्ता अभिषेक अग्रहरि, वीरेंद्र गुप्त, सियाराम गुप्त, प्रदीप कुमार, राहुल तिवारी आदि का कहना है कि जब तक ओवरलोडिंग पर रोक नहीं लगेगी तब तक इस तरह के हादसे होते रहेंगे।