फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tripping became a hindrance in power supply, businessmen upset

बिजली आपूर्ति में अड़ंगा बनी ट्रिपिंग, कारोबारी परेशान

Wed, 08 Jun 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Tripping became a hindrance in power supply, businessmen upset
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के ऐनवा बाजार के नागरिकों एवं दुकानदारों को बिजली की नियमित आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। ओवर लोड के कारण आए दिन हो रही ट्रिपिंग के चलते घंटे में ही कई बार आपूर्ति बाधित हो जाने से सभी लोग परेशानहाल है। भीषण गर्मी में जहां उपभोक्ताओं को बिजली के साथ ही पेयजल के संकट से जूझना पड़ रहा है वहीं तमाम बिजली चालित उपकरणों के भी ठप हो जाने से जरूरी काम काज भी प्रभावित है।
विज्ञापन

केदारनगर बाजार के लोगों को सुचारु बिजली आपूर्ति मिल पाना चुनौती पूर्ण हो गया है। परेशान उपभोक्ताओं का कहना है कि बढ़ती मांग के कारण हो रही ओवर लोडिंग से जो आपूर्ति मिल रही है वह भी ट्रिपिंग की भेंट चढ़ जा रही है। एक घंटे में करीब दस बार ट्रिपिंग के कारण नियमित आपूर्ति में व्यवधान बना रहता है।
विज्ञापन

ऐनवा बाजार में ही विद्युत वितरण खंड ऐनवा की मुख्य इकाई भी है। जहां प्रतिदिन जूनियर इंजीनियरों के अलावा सरकारी व प्राइवेट लाइनमैन एवं अन्य संविदा कर्मियों की मौजूदगी रहती है। इसके बाद भी उपभोक्ताओं की शिकायतों की कोई सुनवाई नहीं होती। इसका सीधा खामियाजा इलाके की तीन हजार आबादी को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed