फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tricolor waved gracefully

शान से लहराया तिरंगा

Thu, 28 Jan 2016 12:01 AM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Tricolor waved gracefully

गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय स्थित गांधी आश्रम से प्रभातफेरी निकाली गई।  इसमें गांधी आश्रम के कर्मचारियों के अलावा विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राएं मौजूद रहे। मुख्य आयोजन पुलिस लाइन में हुआ। यहां मुख्य अतिथि राममूर्ति वर्मा ने परेड की सलामी ली। इसके बाद जवानों ने झांकियां निकालीं।

विज्ञापन


विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कलक्ट्रेट में डीएम विवेक ने ध्वजारोहरण करते हुए कर्मचारियों को समाज के उत्थान व देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


जनपद न्यायालय में जिलाजज डा. गोकुलेश, विकास भवन में जिला विकास अधिकारी मथुराप्रसाद मिश्र, जिला अस्पताल में सीएमएस डा. केएस पाण्डेय, सीएमओ कार्यालय में सीएमओ मेजर डा. बीपी सिंह, अकबरपुर तहसील में एसडीएम महेंद्र, डीआईओएस कार्यालय में डीआईओएस डा. आरपी वर्मा, बीएसए कार्यालय में बीएसए डा. राजबहादुर मौर्य ने झंडारोहण किया। इसके अलावा कालेजों में वहीं के प्रधानाचार्यों ने झंडारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबरपुर नगर के तक्षशिला एकेडमी में मंगलवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण प्रबंधक रितेश पाण्डेय ने किया। छत्रपति साहूजी महाराज राजकीय पॉलीटेक्निक शिवबाबा में गणतंत्र दिवस के मौके पर भव्य आयोजन हुए।  नेहरु युवा केन्द्र पर जिला युवा समन्वयक आरके यादव ने ध्वजा फहराया।  महर्षि दयानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षक कलोनी में ध्वजारोहण प्रो आदित्यनारायण त्रिपाठी ने की।

कटेहरी प्रतिनिधि के अनुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर रामदेव जनता इंटर कालेज में प्रधानाचार्य रणविजय सिंह, देव इन्द्रावती महाविद्यालय में प्रबंधक डॉ राना रणधीर सिंह ने ध्वजारोहण किया। मालती माडर्न पब्लिक इंटर कालेज में ध्वजारोहण सपा युवजन सभा की प्रदेश सचिव नीतू तिवारी ने किया।

आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील परिसर में एसडीएम रमापति ने झंडारोहण किया। हजपुरा प्रतिनिधि के अनुसार नवज्योति इंटर कालेज हजपुरा में हृदयनरायण मिश्र, नवाब हुसैन बालिका इंटर कालेज हजपुरा में प्रबंधक मोहम्मद काजिम उर्फ लल्लू, प्राथमिक विद्यालय हजपुरा में प्रधानाध्यापिका कलावती यादव ने ध्वजारोहण किया।


कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर गणतंत्र दिवस के मौके पर जिलाध्यक्ष सैय्यद मेराजुद्दीन किछौछवी ने ध्वजारोहण किया। जिला मीडिया प्रभारी डॉ विजयशंकर तिवारी ने गणतंत्र दिवस के बारे में प्रकाश डाला। आम आदमी पार्टी कार्यालय पर गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण अवध जोन सदस्य डॉ शचीन्द्र वर्मा ने किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed