फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Priti and Jahnavi dominate in long-distance running

Ambedkar Nagar News: लंबी दौड़ में प्रीति और जाह्नवी का दबदबा

Thu, 15 Oct 2026 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Priti and Jahnavi dominate in long-distance running
एकलव्य स्टेडियम में माध्यमिक विद्यालयों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन दौड़ में प्रतिभाग
अंबेडकरनगर। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही माध्यमिक विद्यालयों की तीन दिवसीय जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को खिलाड़ियों ने पदकों के लिए जोरदार प्रदर्शन किया। लंबी दूरी की दौड़ में जलालपुर की प्रीति और जाह्नवी का दबदबा रहा। दोनों ने अपने-अपने आयु वर्ग में 1500 और 3000 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। ट्रैक स्पर्धाओं के अलावा चक्का फेंक और गोला फेंक में भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

1500 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में जलालपुर की प्रीति और जूनियर वर्ग में जाह्नवी प्रथम रहीं। सीनियर बालक वर्ग में राजेसुल्तानपुर के समीप और जूनियर वर्ग में अकबरपुर के हिमांशु ने बाजी मारी। 3000 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में प्रीति और जूनियर वर्ग में जाह्नवी ने फिर पहला स्थान हासिल किया। सीनियर बालक वर्ग में नाऊसांडा के अनुराग पाल प्रथम रहे।
विज्ञापन

200 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में अकबरपुर की गायत्री, जूनियर में जलालपुर की शालिनी और सब जूनियर में जलालपुर की संध्या ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में अकबरपुर के आजम, राजेसुल्तानपुर के शिवम यादव और कटेहरी के सिराज अली अपने-अपने आयु वर्ग में प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में अकबरपुर की सोनाक्षी, जूनियर में कटेहरी की लक्ष्मी और सब जूनियर में सोनाक्षी ने बाजी मारी। 100 मीटर दौड़ के सीनियर वर्ग में अकबरपुर की गायत्री, जूनियर में जलालपुर की शालिनी सिंह और सब जूनियर में राजेसुल्तानपुर की वंदना प्रथम रहीं।

चक्का और गोला फेंक में भी दिखाया दमखम
चक्का फेंक सीनियर बालक वर्ग में किछौछा के सत्यम और जूनियर वर्ग में नाऊसांडा के समीर अहमद प्रथम रहे। गोला फेंक सीनियर वर्ग में राजेसुल्तानपुर के तरुण गौड़, जूनियर में समीर अहमद और सब जूनियर में नाऊसांडा के युवराज ने पहला स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की चक्का फेंक स्पर्धा में हंसवर की सपना, टांडा की मीनाक्षी और बेसिक वर्ग की काजोल अपने-अपने वर्ग में प्रथम रहीं। डीआईओएस कौस्तुभ सिंह और क्रीड़ा सचिव अजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा। इस दौरान संयोजक एवं जीआईसी अकबरपुर के प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रताप यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी सहित शिक्षक और शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed