फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tricolor hoisted proudly everywhere from collectorate

कलेक्ट्रेट से लेकर सभी जगह शान से फहराया तिरंगा

Mon, 16 Aug 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tricolor hoisted proudly everywhere from collectorate
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रगान सभा में शामिल डीएम व अन्य। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस जिले में अमृत महोत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर कलेक्ट्रेट से लेकर सभी सरकारी व निजी कार्यालयों के साथ शैक्षणिक संस्थाओं में पूरे आन बान शान के साथ तिरंगा फहराया गया। सभी ने तिरंगे को सलामी देने के साथ ही देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर देश की एकता, अखंडता व भाईचारे को अक्षुण्य बनाए रखने का संकल्प दोहराया। कलेक्ट्रेट में डीएम सैमुअल पॉल एन तो पुलिस लाइन में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम सैमुअल पॉल एन ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी देने के साथ ही आजादी के संघर्षों को साझा किया। पुलिस लाइन में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने ध्वजारोहण किया। देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले डायल 112 के 11 पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया। जनपद न्यायालय में जिलाजज पद्मनरायण मिश्र ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारी व अधिवक्ताओं को देश की आजादी के महत्ता को समझाया। सभी से देश की बेहतरी के लिए निष्ठा से काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विकास भवन में सीडीओ घनश्याम मीणा ने ध्वजारोहण किया। बाद में उनके निर्देश पर जिले के 50 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों के लिए खिलौने का वितरण कर आंगनबाड़ी केन्द्रों पर खिलौना बैंक बनाने को निर्देशित किया गया। जिला कृषि कार्यालय पर डीएओ पीयूष राय, स्वास्थ्य कार्यालय में सीएमओ डॉ श्रीकांत राय, उपसंभागीय परिवहन कार्यालय में एआरटीओ वीडी मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर बीएसए भोलेन्द्र प्रताप सिंह, माध्यमिक शिक्षा विभाग कार्यालय पर डीआईओएस भाष्कर मिश्र ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा जनपद जेल में जेल अधीक्षक हर्षिता मिश्रा ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल अधीक्षक द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए एडीजी जेल द्वारा प्रदान किए गया प्रशस्ति पत्र एवं रजत चिन्ह को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम सैमुअल पॉल एन ने सौंपा। इसके बाद विधायक टांडा ने उनके ड्रेस पर उसे लगाने के साथ ही उनके प्रयासों की सराहना की। चीनी मिल अकबरपुर में यूनिट हेड केके बाजपेई ने ध्वजारोहण किया। एनटीपीसी में मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख संजय कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद भव्य परेड का निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि ने परियोजना परिवार के समस्त सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed