फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tree fell on railway track

Ambedkar Nagar News: ट्रैक पर पेड़ गिरा, चार घंटे ठप रहा ट्रेनों का संचालन

Sat, 09 Sep 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 09 Sep 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Tree fell on railway track
अंबेडकरनगर। अकबरपुर-अयोध्या रेल ट्रैक पर शनिवार दोपहर बारिश के दौरान एक पेड़ गिर गया। इससे ट्रेनों की बिजली लाइन टूट गई। इस हादसे के चलते पांच एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन लगभग चार घंटे बाधित रहा। पेड़ को हटाकर ट्रेनों का संचालन शुरू कराया गया। ट्रेनों का संचालन बाधित होने से यात्रियों को घंटों परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

यह हादसा मखदूमनगर के पास हुआ। ट्रैक के किनारे लगा यूकेलिप्टस का पेड़ बारिश के दौरान धराशायी हो गई। पेड़ की चपेट में आने से विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी जानकारी होने पर रेलवे प्रशासन ने अकबरपुर-अयोध्या ट्रैक पर संचालन रोक किया गया। इसके साथ कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और काफी देर की मशक्कत के बाद पेड़ को हटा। इसके साथ विद्युल लाइन को दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर रेलवे स्टेशन के अनुसार ट्रैक पर दोपहर 01:35 बजे पेड़ गिरा था। दोपहर बाद 03:40 बजे अप और 03:50 बजे डाउन ट्रैक को क्लीयर कर दिया गया। इस दौरान अकबरपुर स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार तथा यातायात निरीक्षक जौनपुर अरुण कुमार मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबरपुर रेलवे स्टेशन कर्मियों के अनुसार ट्रैक पर पेड़ गिरने से पांच ट्रेन का संचालन प्रभावित हुआ। विलंब से चल रही दून अप मालीपुर और दून डाउन अयोध्या के बिलहर घाट रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। कोटा-पटना डाउन को अयोध्या स्टेशन पर रोका गया। इंटरसिटी अप, फरक्का अप व गंगा सतलज डाउन भी प्रभावित हुईं। इन ट्रेनों से यात्रा करने के लिए निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंचे यात्रियों को चार से छह घंटे इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed