फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tree branches fell on wires, power supply to 50 villages disrupted

Ambedkar Nagar News: तारों पर गिरीं पेड़ की डालियां, 50 गांवों की बिजली गुल

Sun, 11 May 2025 07:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 11 May 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
Tree branches fell on wires, power supply to 50 villages disrupted
महरूआ के आदमपुर तिंदौली गांव में बिजली तार पर गिरा पेड़। 
अंबेडकरनगर। तेज हवा के साथ हुई बारिश से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। कई क्षेत्रोंं में बिजली के तारोंं पर पेड़ की डालियां टूटकर गिरने से 50 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति करीब चार घंटे ठप रही। बिजली सुचारू करने के लिए बिजलीकर्मी देर शाम तक जुटे रहे।
विज्ञापन

बैरमपुर बरवा बिजली घर के शहरी क्षेत्र मीरानपुर, मिर्जापुर समेत एक दर्जन मोहल्लों मेंं रविवार को ट्रिपिंग का दौर जारी रहा। दोपहर एक बजे के करीब आंधी के साथ बारिश से महरूआ बिजली घर के पतौना और वेस्ट फीडर में 11 हजार बिजली लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से आदमपुर तिंदौली, रघुनाथपुर, तेलियागढ़, बांधादईत, किशुनीपुर सरखने, बरामदपुर, हुसैनपुर हीडी, रामनगर, टेंगरहिया, हरिश्चंद्रपुर, भैरवपुर, बंदनडीह, दुबाने का पुरा, भवानीपुर, जमालपुर समेत 30 गांव की बिजली आपूर्ति गुल हो गई।
विज्ञापन

करीब दो बजे बारिश रुकने के बाद बिजलीकर्मी फाल्ट ढूंढने निकले तो आमदपुर तिंदौली में यूकेलिप्टिस का पेड़ और दुबाने का पुरा गांव में महुआ की डाल बिजली के तार पर गिरी थी। बिजलीकर्मियोंं ने पेड़ की डाल काटी। इसके बाद टूटे तारोंं को ठीक करने में जुट गए। पतौना फीडर के चंदापुर में पेड़ की टहनी और जमालपुर में बिजली का खंभा टूटने से करीब चार घंटे आपूर्ति बाधित रही। जलालपुर, टांडा, आलापुर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बारिश के चलते बारिश कई घंटे गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभिंयता राजकुमार त्रिपाठी ने बताया की आंधी और पानी से कई जगह पेड़ की डाल बिजली के तारोंं पर गिरने से आपूर्ति बाधित हुई थी। फाॅल्ट ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed