{"_id":"5e10ca328ebc3e87a413fe48","slug":"treatment-will-be-available-on-sunday-in-32-hospitals-ambedkar-nagar-news-lko501306313","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 सरकारी अस्पतालों में रविवार को भी होगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 सरकारी अस्पतालों में रविवार को भी होगा इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को रविवार को भी संबंधित पीएचसी पर इलाज सुनिश्चित हो सके, इसके लिए अब प्रत्येक रविवार को सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य मेले का आयोजन होगा। प्रथम चरण में जिले के 28 पीएचसी व चार नगरीय सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य मेले का आयोजन होगा। चयनित अस्पतालों में एक एमबीबीएस, एक यूनानी व एक आयुर्वेदिक चिकित्सक के साथ ही फार्मासिस्ट की भी ड्यूटी लगायी जाएगी। फरवरी माह से शुरू हो रही इस योजना को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने ठोस कार्य योजना बनाने का कार्य तेज कर दिया है।
गौरतलब है कि रविवार के अवकाश पर जिला अस्पताल व सीएचसी में इमरजेंसी में मरीजों का तो इलाज होता है, लेकिन पीएचसी में इमरजेंसी सेवा नहीं होती। नतीजा यह होता है कि यदि संबंधित क्षेत्र में किसी की अचानक तबियत खराब हो जाती है, तो मरीज व उनके तीमारदारों को निकटवर्ती सीएचसी या फिर जिला अस्पताल तक की दौड़ लगानी पड़ती है। जिला अस्पताल में तो फिर भी इमरजेंसी में मरीजों का सुचारु इलाज सुनिश्चित हो जाता, लेकिन सीएचसी में अक्सर चिकित्सकों व कर्मचारियों की लापरवाही सामने आती। इससे कभी कभी मरीजों व उनके तीमारदारों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सीएचसी में इमरजेंसी सेवा चुस्त दुरुस्त करने तथा पीएचसी में भी अवकाश में इमरजेंसी सेवा का संचालन करने की मांग अक्सर मरीजों व उनके तीमारदारों द्वारा उठाई जाती रही है।
नागरिकों की सेहत को देखते हुए अब शासन ने रविवार के अवकाश पर पीएचसी में भी समुचित इलाज सुनिश्चित करने की योजना शुरू की है। इसके तहत पीएचसी में प्रत्येक रविवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन कर न सिर्फ मरीजों की विभिन्न प्रकार की जांच सुनिश्चित की जाएगी, बल्कि उनका समुचित इलाज भी किया जाएगा। डॉ. आशुतोष ने बताया कि जिले के 28 पीएचसी व 4 नगरीय सरकारी अस्पताल में योजना के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन होगा। इसमें एक एमबीबीएस, एक यूनानी व एक आयुर्वेदिक चिकित्सक की जहां तैनाती की जाएगी, वहीं एक फार्मासिस्ट व दो अन्य कर्मचारियों को भी ड्यूटी लगाई जाएगी। बताया कि फरवरी माह से योजना के तहत प्रत्येक रविवार को पीएचसी व चयनित नगरीय सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य मेले का आयोजन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिले की 28 पीएचसी व चार नगरीय सरकारी अस्पतालों में फरवरी से हर रविवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन होगा। इसमें आने वाले मरीजों का सुचारु इलाज व जांच सुनिश्चित हो सके, इसके लिए ठोस कार्य योजना तैयार की जा रही है।
- डॉ. अशोक कुमार, सीएमओ