फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Treatment of 1,300 patients at the district hospital

Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में 1300 मरीजों का उपचार

Mon, 20 Jul 2026 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Treatment of 1,300 patients at the district hospital
जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को फिजी​शियन से उपचार परामर्श के लिए कक्ष के बाहर कतार में खड़
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 1300 मरीजों ने उपचार कराया। परचा काउंटर, चिकित्सकों के कक्ष और दवा वितरण केंद्र पर सुबह से ही मरीज और तीमारदार कतार में खड़े रहे। मौसम बदलने के कारण खांसी, सांस फूलने और बुखार जैसी समस्याओं से परेशान मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

हृदय रोग, मधुमेह और रक्तचाप की समस्या वाले मरीज भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। फिजीशियन डीपी वर्मा ने बताया कि हृदय रोग, मधुमेह और रक्तचाप से परेशान मरीजों को नियमित जांच कराते रहना चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि दवा को बिना चिकित्सकीय परामर्श के बंद नहीं करना चाहिए। सांस फूलने, सीने में दर्द, अधिक थकान या अचानक स्वास्थ्य में बदलाव होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। सांस संबंधी समस्या वाले मरीजों को धूल-धुएं से बचने और मौसम के बदलाव में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

खांसी और सांस की परेशानी
इल्तिफातगंज निवासी राम उजागिर (56) कई दिनों से खांसी और सांस फूलने की समस्या से परेशान थे। वह इसी समस्या का उपचार कराने सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे। राम उजागिर ने बताया कि वह चिकित्सक की सलाह के अनुसार दवा ले रहे हैं। वह समय-समय पर जांच कराने अस्पताल आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हृदय रोग के साथ बीपी की समस्या
शहजादपुर के कृष्णानगर निवासी संतकुमार और उनकी पत्नी सुशीला गुप्ता भी उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों हृदय रोग की समस्या से पीड़ित हैं। इसके साथ ही उन्हें मधुमेह और रक्तचाप की भी समस्या है। संतकुमार ने बताया कि हृदय संबंधी परेशानी के कारण नियमित जांच और दवा लेना जरूरी है। चिकित्सक की सलाह के अनुसार उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed