{"_id":"607f11898ebc3e8d1d4f3c50","slug":"treating-patients-between-corona-protocols-ambedkar-nagar-news-lko575053310","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना प्रोटोकॉल के बीच मरीजों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना प्रोटोकॉल के बीच मरीजों का इलाज
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमितों की संख्या के बीच जिला अस्पताल में जांच का कार्य भी तेज हो गया है। मंगलवार को लगभग 300 नागरिकों व मरीजों की एंटीजन और आरटीपीआरसी जांच की गई। उधर, इमरजेंसी में लगभग 85 मरीजों का इलाज कारोना प्रोटोकॉल के बीच किया गया। साथ ही मरीजों व उनके तीमारदारों से अपील की गई कि वे कोरोना को फैलने से रोकने के लिए सभी एहतियात बरतें। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई कि वे बढ़-चढ़कर जांच कराएं, जिससे कोरोना को फैलने से रोका जा सके।
कोविड के बढ़ते प्रकोप के बीच जिला अस्पताल में कोरोना की जांच का कार्य तेज कर दिया गया है। पूर्व में एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच जिला अस्पताल परिसर स्थित मातृ शिशु विंग में की जाती थी। जांच के लिए आने वाले नागरिकों की संख्या में लगातार वृद्धि होने से अस्पताल प्रशासन ने इसका स्थान बदलकर अस्पताल के मुख्य गेट के निकट कर दिया गया। मंगलवार को भी एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच की गई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार लगभग 300 नागरिकों व मरीजों की कोरोना जांच की गई।
उधर, जिला अस्पताल में इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का भी इलाज कोरोना प्रोटोकॉल के बीच किया जा रहा है। मंगलवार को लगभग 85 मरीजों का इलाज किया गया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. अजीत ने कोरोना प्रोटोकॉल के बीच आने वाले मरीजों का इलाज किया। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि मरीजों के इलाज के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन किया गया। कक्ष के अंदर मरीज के साथ सिर्फ एक तीमारदार को ही प्रवेश करने दिया जा रहा था।