फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Treat dengue and fever victims seriously

डेंगू व बुखार पीड़ितों का गंभीरता से करें इलाज

Mon, 06 Sep 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Treat dengue and fever victims seriously
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में परामर्श कांउटर पर पूछताछ करते कमिश्नर एमपी अग्रवाल। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। मंडलायुक्त अयोध्या मंडल/जनपद नोडल अधिकारी एमपी अग्रवाल सोमवार को जिले के दौरे पर पहुंचे। उन्हें कलेक्ट्रेट में पुलिसकर्मियों ने सलामी दी। इसके बाद वे कार्यालयों के औचक निरीक्षण पर निकल पड़े। सबसे पहले उन्होंने जिला अस्पताल का रुख किया। यहां पर ओपीडी, ब्लड कलेक्शन समेत अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। चिकित्सकों से जानकारी हासिल करने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बाद में अकबरपुर नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। यहां पर विभिन्न अभिलेखों के बारे में जानकारी हासिल करने के साथ ही नगर की सफाई व्यवस्था के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा मंडलायुक्त ने उप निबंधक कार्यालय अकबरपुर पहुंचकर ई-स्टांपिंग सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया। देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनपद दौरे पर पहुंचे मंडलायुक्त अयोध्या/नोडल अधिकारी एमपी अग्रवाल ने विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में मंडलायुक्त ने सबसे पहले ओपीडी का निरीक्षण किया। चिकित्सकों ने बताया कि बुखार से पीड़ित 18 मरीज सोमवार को उपचार के लिए आए थे। इसके बाद उन्होंने ब्लड कलेक्शन वार्ड, डायलिसिस वार्ड का निरीक्षण किया। चिकित्सकों को निर्देशित किया कि कोविड, डेंगू सहित बुखार से पीड़ित मरीजों का गंभीरता से उपचार करें। साथ ही मरीजों व उनके तीमारदारों से अच्छा व्यवहार करने की सलाह दी।
विज्ञापन

कोविड की दूसरे डोज को भी सुचारु रूप से लगवाना सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इसके बाद वे अकबरपुर इंग्लिश मीडियम मॉडल स्कूल पहुंचे। विद्यालय भवन, शौचालय आदि का निरीक्षण किया। बीएसए व प्रधानाध्यापकों को समुचित साफ सफाई के लिए निर्देशित किया। छत के ऊपर जमी काई व पानी की सफाई करने को कहा। कहा कि डेंगू, मलेरिया फैलाने वाले सभी स्रोतों को मिटाया जाए, जिससे बच्चों की सेहत पर कोई असर न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर नगर पालिका कार्यालय पहुंचे मंडलायुक्त ने यहां भी बारीकी से निरीक्षण किया। मृत्यु, जन्म प्रमाणपत्र के बारे में जानकारी ली। साथ ही इसके लिए फ्लो चार्ट बनाने का भी निर्देश दिया। बाद में कई गलियों की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया कि सफाई के साथ ही समय-समय पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाए। कूड़ा कलेक्शन के लिए डोर टू डोर वाहन भेजने का निर्देश दिया।

इसके बाद मंडलायुक्त ने उप निबंधन कार्यालय पहुंचकर ई-स्टांपिंग सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया। साथ ही वहां मौजूद नागरिकों को ई-स्टांपिंग की महत्ता के बारे में समझाया। देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर डीएम सैमुअल पॉल एन, एसपी आलोक प्रियदर्शी, सीडीओ घनश्याम मीणा, एडीएम डॉ. पंकज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed