फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Trauma wing will start soon in district hospital

जिला अस्पताल में जल्द ही शुरू होगा ट्राॅमा विंग

Mon, 29 Aug 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Trauma wing will start soon in district hospital
अंबेडकरनगर। दुर्घटनाओं व हादसों में घायल होने वाले मरीजों को जल्द ही ट्रॉमा सुविधा का फायदा मिलने लगेगा। शासन स्तर से जिला अस्पताल में तैयार हो रहे ट्रॉमा विंग के अधूरे पड़े कार्य को शीघ्र पूरा कराने के लिए 13.91 लाख की अतिरिक्त बजट राशि स्वीकृत की गयी है। इससे ट्रॉमा विंग में अधूरे पड़े बिजली व पानी की सप्लाई से जुड़े कार्य को पूरा कराकर उपयोग के लिए स्वास्थ्य विभाग के हैंडओवर कर दिया जाएगा। इससे जिले में हादसों के शिकार गंभीर घायलों को दूसरे शहर स्थित ट्रामा सेंटर तक ले जाने की परेशानी से भी बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से निर्माणाधीन ट्रॉमा विंग का कार्य खर्च धनराशि की स्वीकृति न हो पाने के कारण ही बीते कुछ माह से अटका पड़ा था। कार्यदायी संस्था की तरफ से ट्रॉमा विंग इकाई में अधूरे पड़े बिजली व पानी की सप्लाई से जुड़े कार्यों को पूरा कराने के लिए शासन से 19.42 लाख की मांग की गयी थी।
विज्ञापन

शासन ने इसमें से 13.91 लाख की खर्च धनराशि की स्वीकृति प्रदान कर दी है। स्वीकृत धनराशि मिलते ही ट्रॉमा विंग के अधूरे पड़े कार्य पूरे हो जाने के बाद ट्रामा भवन विभाग को संचालन के लिए हैंडओवर हो जाएगा। वर्ष 2020-21 में जिला अस्पताल परिसर में ट्रॉमा विंग निर्माण को स्वीकृत प्रदान की गयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए 1.19 करोड़ की बजट राशि को मंजूरी दी थी। इसके निर्माण का जिम्मा कार्यदायी संस्था पैक्सफेड को सौंपा गया था। इसका निर्माण एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि बजट की कमी से ट्रॉमा भवन के निर्माण का कार्य निर्धारित समयावधि बाद भी अधूरा पड़ा है।
इसका संचालन शुरू करने में पेयजल व बिजली सप्लाई से जुड़े अधूरे कार्य बड़ी बाधा बने हैं। इसे पूर्ण कराने के लिए कार्यदायी संस्था द्वारा की गयी खर्च धनराशि की डिमांड पर स्वीकृति मिलने के बाद अब अधूरे कार्य जल्द ही पूर्ण हो जाने की उम्मीद जतायी जा रही है।

ट्रॉमा विग का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसके भवन निर्माण से जुड़ा सभी कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बिजली व पेयजल सप्लाई से जुड़े जो कार्य अधूरे रह गए थे, उन्हें पूरा कराने के लिए मांगी गयी धनराशि स्वीकृत हो गयी है। खर्च धनराशि मिलते ही इस कार्य को भी पूरा कर स्वास्थ्य विभाग के हैंडओवर में दे दिया जाएगा।
विजय पाल सिंह, अवर अभियंता स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed