{"_id":"648df21df2b9906a170107d6","slug":"trauma-wing-ambedkar-nagar-news-c-13-1-293346-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ट्राॅमा विंग में जल्द मिलेगा मरीजों को उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ट्राॅमा विंग में जल्द मिलेगा मरीजों को उपचार
Sat, 17 Jun 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बनकर तैयार भवन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में बनकर तैयार छह बेड के ट्रॉमा विंग में जल्द ही गंभीर मरीजों को इलाज मिलने लगेगा। लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ट्रॉमा विंग का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। 20 जून को उनका दौरा प्रस्तावित है। लोकार्पण के साथ ट्रॉमा विंग का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके बाद घटना या दुर्घटना में घायल गंभीर मरीजों को लखनऊ की दौड़ लगाने से राहत मिलेगी।
जिला अस्पताल में छह बेड का ट्रॉमा विंग करीब छह माह पहले बनकर तैयार हो गया था। मालूम हो कि वर्ष 2019-20 में शासन ने जिला अस्पताल परिसर में छह बेड के अत्याधुनिक ट्रॉमा विंग के निर्माण को मंजूरी दी थी। एक करोड़ 19 लाख 42 हजार की लागत से ट्रॉमा विंग के निर्माण की जिम्मेदारी पैक्सफेड को सौंपी गई। कई उतार-चढ़ाव के बीच लगभग छह माह पूर्व भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया। इसके साथ ही बेहतर इलाज के लिए जरूरी संसाधनों का भी इंतजाम हाे गया।
जिले में अभी तक ट्रॉमा सेंटर की सुविधा नहीं होने से घटना-दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मरीजों को इलाज के लिए लखनऊ या फिर अन्य जनपद रेफर कर दिया जाता है। जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा 20 जून को प्रस्तावित है। इस दौरान सीएम कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जिनमें ट्रॉमा विंग भी शामिल है। इसके साथ ही ट्रॉमा सेंटर का संचालन शुरू हो जाएगा। इसमें गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी। मरीजों को उपचार के लिए दूसरे जनपदों की दौड़ लगाने से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
42 बेड के कोविड सेंटर भी होगा लोकार्पण
लगभग डेढ़ माह पूर्व बनकर तैयार कोविड सेंटर के संचालन का भी सीएम योगी लोकार्पण करेंगे। वर्ष 2021-22 में 42 बेड के कोविड सेंटर के निर्माण को शासन ने हरी झंडी प्रदान की थी। एक करोड़ 13 लाख 88 हजार की लागत से भवन के निर्माण का जिम्मा सीएंडडीएस को दिया गया। निर्माण के दौरान कई बार धांधली की शिकायतों के बीच लगभग डेढ़ माह पूर्व कार्य पूरा हो गया।
चल रहीं लोकार्पण की तैयारियां
स्वास्थ्य विभाग के अवर अभियंता विजयपाल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान जिन भवनों का लोकार्पण होना है उसमें जिला अस्पताल परिसर में बनकर तैयार ट्रॉमा विंग व कोविड सेेंटर भी शामिल है। लोकार्पण को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।