{"_id":"6765b42b049d7b197107463e","slug":"transport-corporation-buses-will-be-available-24-hours-for-maha-kumbh-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-126500-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: महाकुंभ के लिए 24 घंटे मिलेगी परिवहन निगम की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: महाकुंभ के लिए 24 घंटे मिलेगी परिवहन निगम की बसें
Fri, 20 Dec 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर बस स्टेशन।
अंबेडकरनगर। अगले माह प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ में श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए परिवहन निगम 24 घंटे बसों का संचालन करेगा। इसके लिए पहले चरण में डिपो से 63 बसों के संचालन होगा। इसके लिए संबंधित रूट पर संचालित होने वाली बसों को दुरुस्त बनाने का काम अंतिम दौर में है।
13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ स्नान के लिए श्रद्धालुओं को प्रयागराज तक पहुंचाने के लिए सभी तहसील क्षेत्रों से बसों के सीधे संचालन का रूट प्लान रोडवेज विभाग ने तैयार किया है। इसके तहत जलालपुर, टांडा व भीटी डिपो से नियमित अंतराल पर बसों का संचालन होगा। इसके साथ ही बसों के संचालन के लिए आलापुर तहसील क्षेत्र के कम्हरिया में भी विभागीय स्तर पर एक अस्थाई बस स्टेशन बनाया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अगर यात्रियों की संख्या बढ़ी तो लखनऊ मुख्यालय से अतिरिक्त बसें मंगवाकर डिपो को उपलब्ध कराई जाएगी।
शाही स्नान पर रहेगी भीड़
महाकुंभ में शाही स्नान की तिथियों पर जुटने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ पर भी विभाग की खास नजर है। महाकुंभ का पहला शाही स्नान 13 जनवरी को पाैष पूर्णिमा पर, दूसरा स्नान 14 जनवरी को मकर संक्रांति, तीसरा स्नाना 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर होगा। इसके साथ ही बसंत पंचमी पर दो फरवरी को चौथा, 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा पर पांचवां व 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन छठा व आखिरी शाही स्नान होगा। उक्त तिथियों पर श्रद्धालुओं को नियमित अंतराल पर प्रयागराज तक के लिए पहुंचाने के लिए अतिरिक्त बसों के साथ ही बस स्टेशनों पर भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं। ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न होने पाए।
विज्ञापन
महाकुंभ स्नान को लेकर परिवहन निगम ने सभी तैयारी तेज कर दी हैं। प्रथम चरण में 63 बसों का संचालन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। -कुंवर हरिओम श्रीवास्तव, एआरएम अकबरपुर डिपो